कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को मिला सोने की नोज पिन व हैंड ब्लेंडर!

राष्ट्रीय
Spread the love


राजकोट, 06 अप्रैल (ए)। देश में कोरोना वायरस के बढ रहे संक्रमण के बीच गुजरात के राजकोट से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां ज्वेलर कम्युनिटी द्वारा कोरोना की वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को सोने की नोज पिन व हैंड ब्लेंडर दी जा रही है!।  कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने की कोशिश कर रही है। अभी 45 साल से अधिक उम्र वालों को टीका लगाया जा रहा है और सरकार की अपील है कि जिनकी उम्र 45 से अधिक है, वे जरूर टीका लगवाएं। टीकाकरण अभियान देश में तेजी से चल रहा है और अभी तक आठ करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लग भी चुकी है।
ज्यादा से ज्यादा लोग कोरोना का टीका लगवाएं, इसके लिए राजकोट में महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्लेंडर दिया जा रहा है। कुल 751 महिलाओं को नोज पिन दी गई है और हैंड ब्लेंडर्स पाने वाले पुरुषों की संख्या 580 है।
रिपोर्ट के अनुसार, राजकोट की ज्वेलर कम्युनिटी ने लोगों को गिफ्ट देने का अभियान शुरू किया है। कम्युनिटी ने शहर के सोनीबाजार के किशोर सिंहजी प्राइमरी स्कूल में लगाए गए वैक्सीनेशन कैंप में लोगों को ये गिफ्ट बांटे। इसमें गोल्ड नोज पिन और हैंड ब्लेंडर्स शामिल थे। इसके पीछे की वजह ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगवाना है।