देश बुलडोजर से नहीं, कानून और संविधान से चलना चाहिए : अखिलेश यादव

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
Spread the love

आजमगढ़ (उप्र), चार मार्च (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्‍य की सभी 80 सीट पर सपा गठबंधन के चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि देश बुलडोजर से नहीं, बल्कि कानून व संविधान से चलना चाहिए।.

यहां सपा के वरिष्ठ नेता बलराम यादव की पत्‍नी के निधन के बाद शनिवार को शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। यादव ने कहा कि देश बुलडोजर से नहीं, बल्कि कानून व संविधान से चलना चाहिए।.अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का गठबंधन प्रदेश की सभी 80 सीट पर चुनाव लड़ेगा।बृहस्पतिवार को घोषित चुनाव परिणाम में, भाजपा लगभग तीन दशक से अपना गढ़ रही कसबा पेठ विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने में नाकाम रही। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने दिलचस्प मुकाबले में भाजपा के हेमंत रसाने को हरा दिया। यह सीट सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी।