नयी दिल्ली: 13 अक्टूबर (ए) दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के बाद इस सवाल पर फिर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या शहर के बीचोंबीच प्रदर्शन की अनुमति दी जानी चाहिए? हालांकि, दुनिया भर में ऐसे कई प्रमुख स्थान हैं, जो शहरों के मध्य में हैं और जहां लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत अपनी बात रखने और प्रदर्शन करने की अनुमति है।
लंदन के स्पीकर्स कॉर्नर, ट्राफलगर स्क्वायर और पार्लियामेंट स्क्वायर से लेकर न्यूयॉर्क के यूनियन स्क्वायर, वाशिंगटन के लाफायेट स्क्वायर और नेशनल मॉल, इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर, सिंगापुर के हांग लिम पार्क और पेरिस के प्लेस डे ला बास्तील तक, ये सभी शहर के प्रमुख हिस्सों में स्थित हैं।
