नयी दिल्ली: 23 जून (ए)
) मध्य दिल्ली के तकिया काले खां इलाके में आग लगने से कम से कम 30 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली दमकल सेवा को सोमवार रात 11 बजकर 22 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर भेजी गईं।