नयी दिल्ली: 31 जुलाई (ए)
) मथुरा की एक अदालत में पेश होने के बाद कथित तौर पर अगवा किए गए दिल्ली के एक व्यक्ति को मुक्त करा लिया गया, जबकि उसका अपहरण कर 1.2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने कथित तौर पर पीड़त परिवार को 80 हजार रुपये देने के लिए मजबूर किया और इसके बाद अधिक पैसों की मांग करते रहे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में अपहरणकर्ताओं का पता लगा लिया और अपहृत व्यक्ति को मुक्त करा लिया।