डेंगू का कहर,इस महिला विधायक की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

अहमदाबाद,12दिसंबर(ए)। महेसाणा जिले के ऊंझा से भाजपा की विधायक आशा पटेल का आज निधन हो गया हैं। आशाबेन को डेंगू होने के बाद उपचार के लिए अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया हैं। उनके निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर फैली हैं। जानकारी के मुताबिक आशाबेन को डेंगू होने के बाद अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जायडस अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू होने के बाद उनका लिवर डैमेज हो गया था तथा किड़नी भी काम नहीं कर रही थी। जिससे उनका डायलिसिस किया गया। उपचार के दौरान उनके कई अंग काम करना बंद हो गये। जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालात बहुत ही नाजुक थी। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के ऊंझा में शोक की लहर फैल गई हैं। आशाबेन पटेल पहले कांग्रेस में थी हालांकि बाद में उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली थी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी आशाबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना भी की हैं। मुख्यमंत्रीने आशाबेन पटेल को एक जागृत जनप्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के साथ लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए सतत कार्यरत रहकर एक संनिष्ठ विधायक के तौर पर सेवाओं की सराहना की हैँ।