द्रमुक व कांग्रेस ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर ओछी राजनीति की : प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय
Spread the love

कोयंबटूर (तमिलनाडु): 18 अप्रैल (ए)) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि महिला आरक्षण संशोधन विधेयक उनकी सरकार का एक नेक प्रयास था जो द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और कांग्रेस के कारण ‘‘पटरी से उतर गया’’ और इसे “नफरत एवं ओछी राजनीति का निशाना” बना दिया गया।