एसयूवी के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई: 25 मई (ए)) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक ‘स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) के खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर अंबेनली घाट इलाके में रविवार को हुआ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग सातारा के रहने वाले थे। वे दापोली से सातारा जा रहे थे, तभी उनका वाहन खाई में गिर गया।