शीतला माता मंदिर में भगदड़, आठ महिलाओं की मौत

नालंदा बिहार
Spread the love

बिहारशरीफ: 31 मार्च (ए)) बिहार के नालंदा जिले में शीतला माता मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मचने से कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

अधिकारियों ने बताया कि दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित इस प्राचीन मंदिर में हुई घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया गया कि शीतला माता मंदिर में हर मंगलवार को भीड़ जुटती है। आज चैत्र मास का अंतिम मंगलवार था, जिसकी वजह से यहां मेला लगा था। लोग कतार में न लगकर जल्दी-जल्दी आगे निकलकर दर्शन करना चाह रहे थे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और कई महिलाएं दब गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर का गर्भगृह काफी छोटा होने से लोग दब गए और उनकी सांस घुट गई।