शर्मनाक:काम छोड़कर यूनिवर्सिटी में पोर्न देखते थे महिला-पुरुष स्टाफ, 6 कर्मचारियों पर गिरी गाज

भोपाल मध्य प्रदेश
Spread the love

भोपाल,25 मार्च (ए)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जीवाजी यूनिवर्सिटी के 6 कर्मचारियों पर गाज गिरी है, इनमें से 5 कर्मचारियों की सेवाए समाप्त कर दी गई हैं और एक को नोटिस जारी किया गया है। यह खुलासा उस समय हुआ जब मामले की जांच की गई कि कर्मचारियों ने कंप्यूटर पर 1256 मिनट के पोर्न वीडियो देखे. दरअसल, ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी के अलग-अलग डिपार्टमेंट के करीब 7 से 8 कर्मचारियों ने एक महीने में 1256 मिनट पोर्न वेबसाइट का उपयोग किया और आठ यूजर आईडी के जरिए पोर्न देखा गया। इन कर्मचारियों में दो महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। एक समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोर्न वेबसाइट देखने वालों में रेगुलर और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल थे। यूनिवर्सिटी प्रबंधन को जानकारी मिलने के बाद कुलपति ने कमेटी बनाई, जिसमें जांच के बाद यह मामला सही पाया गया। इन कर्मचारियों द्वारा यूनिवर्सिटी का नेटवर्क यूज करके पोर्न साइट्स वीडियो का उपयोग किया गया। इसके बाद 4 सर्विस प्रोवाइडर कर्मचारी और एक गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं एक स्थाई कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है उनमें 2 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। जिन आठ यूजर आईडी से पोर्न वीडियो देखे गए हैं, उनमें से दो आईडी ऐसे कर्मचारियों की है जिनकी उम्र लगभग 58 के असपास है और वे रिटायर होने वाले हैं। कुछ कर्मचारियों ने अपना पक्ष भी रखा है कि वे कोई और वेबसाइट सर्च कर रहे थे पोर्न अपने आप खुल रहा था। फिलहाल इस मामले में बुधवार को एक्शन लेते हुए जीवाजी यूनिवर्सिटी ने गाज सर्विस प्रोवाइडर के कर्मचारियों पर गिराई है। इनमें दो महिला सहित पांच कर्मचारियों को सेवा से अलग कर दिया गया।