कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 12 अक्टूबर (ए) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश और निकास बंद रहेंगे।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि सुरक्षा कारणों से जनपथ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक और पटेल चौक मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बंद रहेगी। हालांकि, इन सभी स्टेशनों पर यात्रियों को मेट्रो बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।