नयी दिल्ली: 26 अक्टूबर (ए) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मिलन गार्डन इलाके में रविवार रात एक निर्माणाधीन मकान गिरने की घटना के बाद सोमवार सुबह उसके मलबे से दो शव बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि रातभर बचाव अभियान चलाया गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बचाव दलों ने मलबे से दो शव बरामद किए हैं, जबकि उसमें दबे एक अन्य व्यक्ति को निकालने के प्रयास जारी हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम बचाव अभियान में जुटी हैं।
