बेटी से छेड़खानी करता था बाप, पत्नी व बेटी ने दी तहरीर तो पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love


जौनपुर, 18 मई (ए)। यूपी के
जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना मंगलवार को सामने आई है। जिसकी जानकारी लोगों को बुधवार को हुई। लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए पति के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा थाने में दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कम्प मचा रहा। बताया जाता है कि
मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ मंगलवार की शाम थाने पर पहुंची। मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगायी कि उसका पति नशेड़ी किस्म का है। रात में वह नशे में धुत होकर बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता हैं। परिजनों ने कई बार बीच बचाव किया। लेकिन वह नही मानता है और आये दिन छेड़छाड़ करता रहता है। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गयी। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।