मेरठ,आठ फरवरी (ए)। यूपी के मेरठ में मवाना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शनिवार को शादी से कुछ घंटे पहले महिला सिपाही के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि मवाना क्षेत्र के ही गांव ढिकोली निवासी युवक
महिला सिपाही को अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात महिला सिपाही की शादी होनी थी और उसी दिन शाम के समय वह घर से चली गई। परिजनों ने इसे अपहरण बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने महिला सिपाही की बरामदगी के लिए दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया है। साथ ही एसटीएफ को भी तलाश में लगाया गया है।
पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल को करीब 8 घंटे में ही बरामद कर लिया है। रविवार शाम पुलिस उसे मवाना थाने लेकर पहुंची। यहां एसपी देहात ने उससे पूछताछ की।
हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला कॉन्स्टेबल को कहां से बरामद किया गया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर कहां है? एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- सोमवार को महिला का मेडिकल कराया जाएगा।
बताया गया कि महिला सिपाही वर्ष 2021 बैच की कांस्टेबल है। उसकी बरात मेरठ के गांव ढिकोली से आनी थी। होने वाला दूल्हा मुजफ्फरनगर के एक थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मची हुई है।सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि महिला सिपाही और अंकित पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। महिला सिपाही बालिग है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। उसने परिजनों को फोन कर बताया है कि वह अपनी मर्जी से गई है। इसके बावजूद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।फिलहाल पुलिस महिला सिपाही और अंकित की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।