जयपुर: 17 अगस्त (ए) राजस्थान के अजमेर जिले के एक सरकारी विद्यालय में छात्राओं ने सोमवार को अपने प्रधानाचार्य के चेहरे पर स्याही पोत दी। छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई, जहां छात्राओं और उनके अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार रिनवा के खिलाफ प्रदर्शन किया।