नाइट क्लब में गोलीबारी,5 की मौत,18 घायल

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

कोलोराडो,20 नवंबर (ए)। अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स के एक एलजीबीटीक्यू नाइट क्लब में शनिवार रात (भारतीय समयानुसार रविवार) को गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 18 अन्य घायल भी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले के बारे में कोलोराडो स्प्रिंग्स लेफ्टिनेंट पामेला कास्त्रो ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।  एलजीबीटीक्यू नाइट क्लब में हुए हमले के बाद घायलों का इलाज किया जा रहा है। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस को रात करीब 11:57 बजे गोलीबारी के बारे में फोन करके जानकारी दी गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में संदिग्ध भी घायल हो गया था, जिसका पुलिस हिरासत में इलाज कराया जा रहा है। 
वहीं, एलजीबीटीक्यू नाइटक्लब ने भी इसके बारे में जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद ग्राहकों का शुक्रिया अदा किया है। नाइट क्लब एलजीबीटीक्यू ने अपने फेसबुक पेस पर इस घटना के बारे में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि ‘हमारे समुदाय पर मूर्खतापूर्ण हमले से बर्बादी।