नयी दिल्ली: 21 जुलाई (ए)
) सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उन्हें उपचार के लिये गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
मेदांता अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि वांगचुक को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम 7:28 बजे एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। उन्हें आईसीयू-8 में भर्ती किया गया है और आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुशीला कटारिया की निगरानी में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।