प्रतापगढ़ में अवैध खनन रोकने पहुंचे वन रेंजर को डंपर से कुचला, मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: 22 सितंबर (ए) राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में अवैध खनन रोकने का प्रयास कर रहे एक वन रेंजर को डंपर ने कथित तौर पर कुचल दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना सोमवार देर रात छोटी सादड़ी के वन क्षेत्र में हुई, जहां अवैध खनन की सूचना मिलने पर वन रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत और एक वनरक्षक मौके पर पहुंचे थे।