ABVP का पूर्व अध्यक्ष गिरफ़्तार,महिला के घर के बाहर दो साल पहले की थी गंदी हरकत

राष्ट्रीय
Spread the love


चेन्नई, 20 मार्च (ए)। चेन्नई पुलिस ने शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी दो साल पुराने मामले में हुई है। पुलिस के मुताबिक, डॉ. सुब्बैया षणमुगम को महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि,डॉ. सुब्बैया ने महिला के घर के बाहर पेशाब की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। 
पुलिस के मुताबिक, 2020 में एक महिला ने आरोप लगाया था कि डॉ. सुब्बैया उसके दरवाजे के बाहर इस्तेमाल किए हुए सर्जिकल मास्क, कूड़ा फेंकते हैं। यहां तक कि उसे परेशान करने के लिए पेशाब भी कर देते हैं। महिला ने इसको लेकर शिकायत भी दर्ज कराई थी। उस समय, कांग्रेस की छात्र शाखा, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) डॉ सुब्बैया की गिरफ्तारी की मांग की थी।
पुलिस ने बताया कि 2020 में दोनों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बड़ा कि डॉ. सुब्बैया महिला को परेशान करने के लिए गंदी हरकते करने लगे। महिला की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी गई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया गया था।