नाबालिग बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में पूर्व सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

हैदराबाद: 12 अक्टूबर (ए) हैदराबाद में रिहायशी सोसाइटी के पूर्व सुरक्षा गार्ड को पांच वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या करने और उसके परिवार से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, बच्ची का शव रविवार को कोवकूर इलाके में स्थित सोसाइटी के ‘क्लब हाउस’ (सामुदायिक भवन) के तहखाने में पानी के टंकी में मिला था। बच्ची के पिता एक कृषि कंपनी में शोध वैज्ञानिक हैं।