सड़क हादसे में दंपति सहित चार की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: 16 सितंबर (ए) राजस्थान के नावां कस्बे में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दंपति सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार यह हादसा डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में हुआ जब एक तेज रफ्तार डंपर और कार की भिड़ंत हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसे में चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जिसमें पति-पत्नी एवं उनकी बेटी तथा कार चालक शामिल है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव निकाले।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।