वाशिंगटन: 20 सितंबर (ए) अमेरिकी सेना ने कैरेबियाई सागर में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी एक संदिग्ध नौका पर हमला कर दिया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह कार्रवाई लैटिन अमेरिका में कथित मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन के जारी अभियान का हिस्सा है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लैटिन अमेरिका में मादक पदार्थ गिरोहों के साथ ‘‘सशस्त्र संघर्ष’’ में है। उन्होंने इन हमलों को अमेरिका में मादक पदार्थों की आमद रोकने और मादक पदार्थों की अत्यधिक मात्रा लेने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई बताया है।
