इंदौर: 19 मई (ए)
) मध्यप्रदेश के इंदौर में भीषण गर्मी के बीच कार में बंद होने के बाद चार वर्षीय एक बच्ची की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जूनी इंदौर थानाक्षेत्र में हुई इस घटना में मृत बच्ची की पहचान चार साल की हाजरा के रूप में हुई है।