राउरकेला: 16 सितंबर (ए) ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने के बहाने पांच युवकों ने दो आदिवासी लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में बिरमित्रपुर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
