किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने 17 जिलों में इंटरनेट सेवा को किया सस्पेंड

राष्ट्रीय
Spread the love


चंडीगढ़,29 जनवरी एएनएस। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर जारी किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने प्रदेश में कल शाम 5 बजे तक इंटरनेट और एसएमएस सेवा को निलंबित कर दिया है। सूचना विभाग के अनुसार अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा में तत्तकाल प्रभाव से इंटरनेट सेवाओं को 30 जनवरी 2021 शाम तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार, सोनीपत, पलवल व झज्जर में पहले ही इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगी हुई है। आज जिन 14 और जिलों में इंटरनेट सेवा रोकी गई है उनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा जिले शामिल हैं। इन जिलों में वॉयस कॉल को छोड़कर इंटरनेट सेवाओं को 30 जनवरी, 2021 शाम 5 बजे तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। वहीं प्रदेश के जिन 5 जिलों में इंटरनेट सेवा चल रही है उनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पंचकूला और महेंद्रगढ़ शामिल हैं।  
गौरतलब है कि सरकार किसानों के आंदोलन को देखते हुए सख्त कदम उठा रही है। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं और इसके साथ ही अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए सरकार की तरफ से निर्देश दिए गए हैं।