ईरान युद्ध और रक्षा बजट पर सुनवाई में हेगसेथ-डेमोक्रेट सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: 30 अप्रैल (ए) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की ईरान युद्ध को लेकर जनता को गुमराह करने और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को हटाने के आरोपों पर यहां प्रतिनिधि सभा की सशस्त्र सेवा समिति की सुनवाई के दौरान बुधवार को डेमोक्रेट सांसदों से तीखी बहस हुई।