बैंक अधिकारी महिला के साथ उसका पति करता था अप्राकृतिक सेक्स,फिर एक दिन

ग्वालियर मध्य प्रदेश
Spread the love


ग्वालियर, 10 सितम्बर (ए)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के एक सरकारी बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर तैनात महिला ने अपने डॉक्टर पति पर अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने बताया, उसका पति 10 लाख रुपये दहेज की डिमांड करता था और गलत ढंग से संबंध बनाने के साथ ही आए दिन मारपीट करता था। पति ने उसे और उसके बेटे के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है।
बता दें कि महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया, उसकी शादी साल 2020 में थाटीपुरा क्षेत्र निवासी एक डॉक्टर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स बनाता था। महिला एक सरकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है, महिला अगर उससे संबंध बनाने का विरोध करती तो वह उसके सीने पर राइफल अड़ाकर उसे जान से मारने की धमकी देता था। मौत के डर से महिला कुछ बोल नहीं पाती थी।
महिला ने बताया, वह उससे 10 लाख रुपये दहेज की मांग भी करता था। रुपये नहीं देने पर मारपीट भी करता था। मारपीट से बचने के लिए वह अपनी सास को हर महीने रुपये देती थी। लेकिन इसके बाद भी उसे हर समय मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलना पड़ती थी।
महिला ने पुलिस को बताया, जब वह गर्भवती थी, तब भी उसका डॉक्टर पति गलत तरीके से संबंध बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता था। एक बार उसने विरोध किया तो उसे अपने बेटे के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स और दहेज प्रताड़ना का प्रकरण विभिन्न धाराओं में दर्ज किया है।
महिला ने बताया, जहां एक ओर पति उसे शारीरिक रूप से नोचता था। वहीं सास-ससुर और देवर भी उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। ऐसे में उनकी प्रताड़ना से बचने के लिए उसने अपनी तनख्वाह में से 10 हजार रुपये प्रतिमाह देना भी शुरू कर दिया था। लेकिन इसके बाद भी उसे प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।

महिला ने बताया, उसके पिता ने शादी ठाट-बाट से की और देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कुछ समय पहले बर्थडे पर सोने की चेन और एक लाख रुपये भी दिए थे। महिला को लगा कि अब सब कुछ ठीक चलेगा, उसने एक बेटे को भी जन्म दिया। लेकिन इसके बाद भी मामला ठीक नहीं रहा, जिसके चलते महिला थाने पहुंची और उसने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स करने, दहेज प्रताड़ना देने साथ ही सास-ससुर और देवर के खिलाफ भी प्रताड़ित कर मारपीट करने का मामला दर्ज करा दिया है।