तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, चार घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई: 13 सितंबर (ए)) मुंबई के घाटकोपर में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से फुटपाथ पर चार लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना घाटकोपर के एलबीएस मार्ग पर सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई।अधिकारी ने बताया कि तेज गति से आ रही कार के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार फुटपाथ पर चढ़ गई और चार लोगों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक हालत गंभीर है।

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं और एक पुरुष वाहन से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गया और महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वाहन से शराब की बोतलें बरामद की हैं और संदेह है कि दुर्घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने बताया कि पुलिस एक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।