तेगुसिगल्पा (होंडुरास): 22 मई (एपी
) होंडुरास के तटीय इलाके में बृहस्पतिवार को बंदूकधारियों के दो हमलों में छह पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
लोक अभियोजक कार्यालय के प्रवक्ता यूरी मोरा के अनुसार, पहली घटना उत्तरी होंडुरास के ट्रूजिलो नगर पालिका में एक बागान में हुई जहां कम से कम 19 श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।