ड्रोन हमले में दो वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया गया : बुल्गारिया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

सोफिया (बुल्गारिया): सात अक्टूबर (एपी) बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने कहा कि मंगलवार को काला सागर में उसके ‘विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र’ (ईईजेड) में हुए पहले हमले में दो वाणिज्यिक पोतों को ड्रोन से निशाना बनाया गया।

बुल्गारिया के अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन कहां से आए थे, इसकी जांच की जा रही है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ड्रोन हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया। बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रादेव ने इस हमले की निंदा की।