नयी दिल्ली: एक अगस्त (ए)
) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने अगले वीडियो संदेश में 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती के लिए महिला प्रदर्शनकारियों से माफी मांगेंगे।
दीपके शुक्रवार को जारी किए गए मोदी के वीडियो संदेश पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें मोदी ने कहा था कि वह उन “भटके हुए बच्चों” को माफ करना चाहते हैं, जिन्होंने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां को कथित रूप से अपशब्द कहे थे।