अगर अमेरिका युद्ध शुरू करता है तो इस बार यह ‘क्षेत्रीय युद्ध’ होगा: ईरान के सर्वोच्च नेता की चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: एक फरवरी (ए)) ईरान के सर्वोच्च नेता ने रविवार को चेतावनी दी कि अमेरिका द्वारा किया गया कोई भी हमला पश्चिम एशिया में ‘‘क्षेत्रीय युद्ध’’ का कारण बनेगा, जिससे तनाव और बढ़ जाएगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमला करने की धमकी दी है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप बल का प्रयोग करेंगे या नहीं।

अयातुल्ला अली खामेनेई की इस टिप्पणी को उनकी सीधी धमकी माना जा रहा है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खामेनेई के हवाले से अपनी खबर में कहा, ‘‘

अमेरिकियों को यह पता होना चाहिए कि अगर वे युद्ध शुरू करते हैं, तो इस बार यह एक क्षेत्रीय युद्ध होगा।’’

खामेनेई ने कहा, ‘‘हम उकसाने वाले लोग नहीं हैं और हम किसी भी देश पर हमला करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। लेकिन ईरानी राष्ट्र किसी भी ऐसे व्यक्ति या देश को करारा जवाब देगा जो उस पर हमला या उसका उत्पीड़न करेगा।’’