भारत बना दुनिया का पहला देश जहां कोरोना के एक दिन में 4 लाख से अधिक केस मिले

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 01 मई (ए)। भारत में कोरोना वायरस से तबाही का मंजर जारी है। भारत अब दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है, जहां एक दिन में कोरोना के 4 लाख से अधिक पॉजिटिव केस मिले हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,01,993 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,91,64,969 हुई। 3,523 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,11,853 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 32,68,710 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,56,84,406 है।