नयी दिल्ली: 14 जुलाई (ए)
) भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो व्यापारिक जहाजों पर ईरान के हमले की घटना के बाद ईरान के दूतावास के उप प्रमुख को तलब किया और इन हमलों को लेकर कड़ा विरोध जताया। इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
भारत ने वाणिज्यिक पोत ‘एमटी अल बहियाह’ और ‘एमटी मोम्बासा’ पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है, जिन पर कुल 30 भारतीय नाविक सवार थे। भारत ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता लाने के लिए हिंसा को तुरंत रोकने और बातचीत व कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपनी अपील दोहराई।