सिंगापुर: छह फरवरी (ए)
) सिंगापुर के एक ऑनलाइन मार्केट प्लेस पर मिली महिला से 2.68 लाख सिंगापुर डॉलर से अधिक की ठगी करने के मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 23 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।
‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार, थेवेंद्रन एलन गोवन को यह सजा बृहस्पतिवार को सुनाई गई। इससे पहले वह धोखाधड़ी के एक आरोप में दोषी करार दिया जा चुका था, जबकि इसी तरह के दो अन्य मामलों को सजा निर्धारण के दौरान ध्यान में रखा गया।