बीजिंग: 14 मई (ए
) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई वार्ता के दौरान चीन द्वारा महत्वपूर्ण जलमार्ग के सैन्यीकरण के खिलाफ अपना रुख कड़ा किए जाने के बाद ईरान ने दर्जनों चीनी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है।
अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को हमले शुरू किए जाने के बाद ईरान ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ को बंद कर दिया था।