अदन (यमन): 10 सितंबर (एपी) ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने बृहस्पतिवार को यमन के रणनीतिक रूप से अहम बंदरगाह शहर मोखा पर कब्जा कर लिया। हूती और यमन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हूतियों के इस कब्जे को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह इलाका लाल सागर से होकर होने वाले समुद्री परिवहन को नियंत्रित करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।