ईरान का दावा- कुवैत में मार गिराया अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-15

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई,दो मार्च (ए)। अमेरिका-इजराइल की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद से पूरा क्षेत्र युद्ध की आग में जल रहा है। ईरान ने इस हमले के बाद इस्राइल, इराक, यूएई समेत कई देशों में मिसाइलें दागी। वहीं इजराइल और अमेरिकी की ओर से ईरान में अब भी बमबारी जारी है। जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई शीर्ष लीडर की मौत हो चुकी है। इस बीच ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि हमले में कुवैत में अमेरिकी सेना का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। इस विमान के क्रैश होने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें विमान में आसमान में ही आग लगते हुई देखी जा सकती है। F-15 फाइटर जेट दुनिया के सबसे घातक और आधुनिक लड़ाकू विमानों में एक माना जाता है। हालांकि विमान में आग लगते ही पायलट पैरासूट लेकर कूद गया जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, अभी तक इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की है।अमेरिका और कुवैत की सेना की ओर भी कोई बयान नहीं आया है।

अमेरिका का ईरान में मिलिट्री ठिकानों पर हमले लगातार जारी है। अमेरिकी सेना की तरफ से हमले के वीडियो भी जारी किए जा रहे हैं जिनमें ईरान के मिलिट्री ठिकाने को मिसाइल और बम से उड़ाते हुए देखा जा सकता है। अमेरिका और इज़राइल ने पिछले दो दिनों में ईरान के अंदर 2,000 से ज्यादा टारगेट्स पर हमले किए हैं। इन हमलों में खामेनेई के कंपाउंड के अलावा मिसाइल स्टोर, एयर डिफेंस सिस्टम, नेवी प्रॉपर्टीज और अहम सैन्य बुनियादी ढांचों को टारगेट किया गया है और ये हमले अभी रुके नहीं हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले अब भी जारी हैं और ये कब थमेगा ये कहना मुश्किल है।

एक तरफ जहां ईरान ने यरुशलम, तेल अवीव और किरयात ओनो में हमले किए तो इजरायल ने भी तेहरान में कल रात जबरदस्त बमबारी की। तेहरान में ईरान के स्टेट टीवी के दफ्तर पर भी हमले हुए। वहीं, ईरान ने भी इजरायल के बाहर अमेरिकी बेस को निशाना बनाया। ईरान ने बहरीन और इराक में अमेरिकी बेस पर हमले किए जिसमें काफी नुकसान की खबर है।