ईरान के साथ समझौते पर ‘‘काफी हद तक बातचीत’’ हो चुकी है: ट्रंप

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

इस्लामाबाद: 24 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने एवं युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ एक समझौते पर ‘‘काफी हद तक बातचीत’’ हो चुकी है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘समझौते के अंतिम पहलुओं और ब्योरे पर फिलहाल चर्चा हो रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।’’

उन्होंने इस बारे में और कोई विवरण नहीं दिया।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, पाकिस्तान, तुर्किये, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन के नेताओं से तथा अलग से इजराइल से बात की।

उन्होंने इसे ‘‘शांति से संबंधित ऐसा समझौता ज्ञापन’’ बताया जिसे अमेरिका, ईरान और बातचीत में शामिल अन्य देशों द्वारा अभी अंतिम रूप दिया जाना है।

ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने ईरान पर नए सिर से हमले करने पर विचार किया था।

ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम का कोई उल्लेख नहीं किया। ईरान या इजराइल की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई।

ट्रंप ने कहा कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत ‘‘बहुत अच्छी’’ रही।