सियोल: 24 मार्च (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि वह अपने देश को स्थायी रूप से परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में स्थापित करेंगे और ‘सबसे बड़े दुश्मन’ दक्षिण कोरिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए रहेंगे।
किम ने सोमवार को संसद में अपने भाषण में पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का जिक्र करते हुए अमेरिका पर आतंकवाद और आक्रामकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।