दुल्हन को छोड़ उसके बगल में खड़ी साली को जब दूल्हे ने पहना दी वरमाला, फिर जो हुआ-

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली,26 मई (ए)। सोशल मीडिया पर दूल्हा -दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कर लोगों की हंसी थमने का नाम नहीं ले रही है लेकिन कुछ लोग इस पर गुस्सा भी है। दूल्हे राजा घर से तो निकले थे बारात लेकर शादी करने, लेकिन वरमाला के समय उनका मन बदल गया और दुल्हन की बजाय दुल्हन की बहन पर उनका दिल आ गया। उन्होंने दुल्हन को वरमाला पहनाने की बजाय दुल्हन की सहेली के गले में वरमाला डाल दिया। यह देख सभी दंग रह गए।इस घटना के बाद दुल्हनऔर दुल्हन की सहेली दोनों वीडियो में हैरान दिख रही हैं, लेकिन दूल्हें राजा को अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है और ऐसा करने के बाद वह डांस भी करते दिख रहे हैं।
 सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और वीडियो देख कर लोगों की हंसी नहीं रूक रही है। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा है, वेरी फनी। एक दूसरे यूजर ने  लिखा है, सब रोटी खाकर जाएंगे, लेकिन दूल्हा जूतियां खाकर जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा है, साली आधी घरवाली होती है ये रीति आज पूरी होगी।
इस वीडियो में दिख रहा है दूल्हा के वरमाला डालते ही पास खड़ी महिला हाथ हिलाते हुए कहती है ये क्या हुआ? और सबकी शक्लें देखने लगती है, जबकि पास खड़े लड़के थोड़ी देर के लिए हैरानी से दूल्हे की शक्ल देखते है औऱ फिर उसके साथ डांस करने लगते हैं।