कोर्ट परिसर में घुसा तेंदुआ, दो लोगों को किया घायल

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद
Spread the love


गाजियाबाद,08 फरवरी (ए)। यूपी के गाजियाबाद जनपद के कविनगर इलाके में स्थित कोर्ट परिसर में बुधवार को अपराह्न एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए को देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है इस दौरान तेंदुए ने कई लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। इस बीच मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई । लगातार तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी है।
बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में घुसे तेंदुए ने एक शख्स पर हमला बोल दिया। यह घटना शाम 4 बजे के बाद की बताई जा रही है। तेंदुए के घुसने से कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक, सीजेएम कोर्ट के ऑफिस न.050-के सामने जूते पॉलिश करने वाले सलीम नाम के शख्स पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शाम 4:10 पर कचहरी में आईएमटी की तरफ से अचानक तेंदुआ घुस आया था। जिसके बाद पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में घुस गया। तेंदुए को देख पूरे कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस आयुक्त और वन विभाग को टीम को दी गई है। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ किसी अदालत में घुसा हुआ था। जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।