ममता ने बंगाल चुनाव में हार के बाद ‘एक्स’ और फेसबुक पर अपने परिचय में बदलाव किया

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: नौ मई (ए)) पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ और फेसबुक पर दर्ज अपने परिचय में शनिवार को बदलाव करते हुए खुद को ‘‘अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)’’ के रूप में वर्णित किया।

ममता बन₨र्जी द्वारा सोशल मीडिया मंच पर अपने परिचय में बदलाव उस दिन बदला गया जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 18वीं विधानसभा के चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है।

बनर्जी 2011 में वाम दलों के 34 साल के शासन को समाप्त कर सत्ता में आई थी और गत तीन विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस नीत सरकार का नेतृत्व कर रही थीं।

तृणमूल की चुनावी हार के बावजूद बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया और दावा किया कि लगभग 100 सीटों पर विसंगतियों और हेरफेर कर उन्हें हराया गया है।

तृणमूल के वरिष्ठ नेताओं ने मतगणना और मतदान के दौरान केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और अनियमितताओं के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, निर्वाचन आयोग और भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा की 293 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा को 207 सीट पर जीत मिली है।