शिमला: 28 जून (ए
) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू इलाके में 15 वर्षीय एक किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि किशोरी के परिजनों का आरोप है कि 27 जून को बिहार के रहने वाले एक बढ़ई ने घर में किशोरी को अकेला पाकर उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। उसे परिवार ने अपने घर के नवीनीकरण के काम पर लगाया था। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (2) (यौन उत्पीड़न) और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 8 (यौन हमला) के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।