व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: छह सितंबर (ए) पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में रविवार तड़के एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यह घटना एक स्थानीय विधायक के कार्यालय के सामने स्थित दुर्गा मंदिर के पास हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पास की एक आवासीय सोसायटी के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को बताया कि उसने तड़के करीब पांच बजे दो लोगों को एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करते देखा।

गार्ड ने बीच-बचाव कर हमलावरों को भगाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ भी मारपीट की और उस पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद गार्ड ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को घायल अवस्था में पाया। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।