जौनपुर में बारिश से कई मकान ढहे,4 की मौत

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love

जौनपुर,16 सितम्बर (ए)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से अलग-अलग घटनाओं मे कई जगहों पर कच्चे मकान ढह गए, जिससे मलबे में दबकर कुछ लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। सुजानगंज और सिकरारा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक परिवार के तीन लोग और एक महिला की मौत हो गई। कई जगहों पर कच्चे मकान ढह गए, जहां लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि
सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायखानी गांव में भरत लाल जायसवाल(38) अपने परिवार के साथ बुधवार की रात सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे अचानक उनके कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में परिवार के पांच सदस्य दब गए। इनमें भरत लाल(38), उनकी पत्नी गुलाबा देवी(34) और बेटी साक्षी 10), भाभी रेखा देवी(45) और भांजी काजल(12) शामिल थी।
आसपास के लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाले। आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने भरत लाल, गुलाबा देवी और साक्षी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रेखा और काजल का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। साथ ही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। दूसरी ओर सिकरारा थाना क्षेत्र के सकल देल्हा गांव निवासी उर्मिला देवी(47) बुधवार को अपने कच्चे मकान में सो रही थीं। रात करीब एक बजे उसके कच्चे मकान की जर्जर दीवार ढह गई, जिसके मलबे में वह दब गई। आसपास के लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकाला, फिर आनन-फानन बरईपार बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि उर्मिला छप्पर में अकेले ही सो रही थी।