मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र ने रैगिंग का आरोप लगाया, जांच शुरू

राष्ट्रीय
Spread the love

हमीरपुर (हिप्र): 13 अक्टूबर (ए) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का कथित मामला सामने आया है, जहां एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र ने कुछ वरिष्ठ छात्रों पर उसे बार-बार परेशान करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दूसरे राज्य के रहने वाले इस छात्र ने कॉलेज प्रशासन को भेजे एक ईमेल में आरोप लगाया कि एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के कई छात्र पिछले कुछ समय से उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व मेडिकल कालेज के सेकेंड ईयर के छात्रों ने फस्र्ट ईयर के एक छात्र को पहले अपने कमरे में बुलाया और फिर उसे प्रताडि़त किया गया। इस घटनाक्रम के बाद छात्र मानसिक रूप से आहत हुआ। उसने इस घटनाक्रम की शिकायत कालेज प्रबंधन को ई-मेल के माध्यम से दी है। शिकायतपत्र में जूनियर छात्र ने लगभग 10 छात्रों पर प्रताडऩा के आरोप जड़े हैं।