पुलिस उपमहानिरीक्षक का मोबाइल फोन ले उड़े बदमाश

राष्ट्रीय
Spread the love

गुवाहाटी, 23 जुलाई (ए) असम में पुलिस मुख्यालय के निकट एक इलाके में रविवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) विवेक राज सिंह का मोबाइल फोन झपट लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

अधिकारियों ने कहा कि घटना उलुबरी में मजार रोड पर हुई जब सिंह सुबह की सैर के लिए निकले थे।.मजार रोड मध्य गुवाहाटी में पुलिस मुख्यालय से कुछ ही दूर स्थित है, जहां सिंह डीजीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठते हैं।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के आधिकारिक आवास मजार रोड के किनारे स्थित हैं।

गुवाहाटी पुलिस के सहायक आयुक्त (पानबाजार) पृथ्वी राजखोवा ने ‘ बताया, “यह घटना पलटनबाजार थाना क्षेत्र में हुई। हम इसकी जांच कर रहे हैं।”

हालांकि, उन्होंने घटना का विवरण साझा करने से इनकार कर दिया।

कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना पर बोलने से इनकार कर दिया, जबकि कुछ ने स्वीकार किया कि यह पुलिस के लिए “शर्मिंदगी” की बात है।

पलटनबाजार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और मोबाइल झपटमारों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।