नाजिरा (असम): एक अप्रैल (ए)
) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में वृद्धि की घोषणा के कुछ घंटों बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलत नीतियों के कारण पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर भारत में उम्मीद से कहीं पहले ही महसूस किया जाने लगा है।
असम के नाजिरा में एक चुनावी रैली से इतर संवाददाताओं से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की नीतियों के कारण आगे और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।