सपने में आई मां काली, बोली-बच्चों की दो बलि.फिर महिला ने जो किया-

उत्तर प्रदेश बरेली
Spread the love


बरेली,12 नवंबर (ए)। यूपी बरेली से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अंधविश्वास के चलते अपनी बेटी व बेटे को बेरहमी से मार डाला। इस दौरान दोनों मासूम को बचाने पहुंचे पिता पर महिला ने प्रहार किया। पत्नी के प्रहार से पिता बुरी तरह घायल हो गया है। दोनों मासूम की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में ले लिया है। महिला की इस हरकत से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जाता हैं कि
मामला बरेली जिले के फरीदपुर के भुता इलाके के गांव मटकापुर का है। यहां एक महिला अपने ही दो मासूमों की हत्या कर बैठेगी यह किसी ने भी नहीं सोचा था। मटकापुर गांव के रहने वाले बंटू गंगवार का पत्नी जयंती देवी से कई महीनों से घरेलू विवाद चल रहा था। बीती रात दोनों में जमकर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला बौखला गई। पति का गुस्सा निकालने के लिए महिला ने अपने ही बेटे और बेटी को निशाना बना डाला।
महिला ने बिस्तर पर लेटी एक साल की मासूम बेटी और दो साल के बेटे को फरसे से काट डाला। पिता बंटू बच्चों को बचाने दौड़े लेकिन उस पर भी महिला ने हमला कर दिया। महिला के हमले में बंटू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि रात को उसके सपने में मां काली आई थी। मां काली ने उसे दो बच्चों की बलि देने के लिए कहा था, जिसके बाद उसने यह घटना कर डाली। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताई।